सो टेस्टी पास्ता
बहुत दिनों से मेरी सहेली सुनिता मेरे पिछे पड़ी थी, तुम मुझे पास्ता कब खिलाओगी? मैने कहा, "क्या इतनी सी बात, यार! कल दोपहर का खाना साथ में ही खाते हैं। तू कल घर आ जा, तुझे मैं गरमागरम पास्ता खिलाती हूँ वो भी 'सो टेस्टी मसाला' के नए फ्लेवर के साथ।" मैने कल खानें का न्योता देते ही सुनिता बोली, "देख, मैं सच में आऊँगी।" "अरे यार, मैं मज़ाक नहीं कर रही। मैं सच में बुला रही हूँ। चल मिलते हैं कल।"
दूसरे दिन मैने पास्ता की तैयारी कर के रखी।
पास्ता के लिए सामग्री जुटाई,
पास्ता के लिए सामग्री चाहिए,
सामग्रीः एक कटोरी पास्ता, एक प्याज़, एक सिमला मिर्च, चार-पाँच कलियाँ लहसून, एक गाजर, एक कटोरी कुम्हडा(कद्दू) के टुकडे, एक टेबल स्पून तेल या बटर, नमक स्वादानुसार, दो क्यूब्ज् चीज, एक सो टेस्टी मसाला सँशे।
व्हाईट सॉस के लिए सामग्री चाहिए,
सामग्रीः दो टेबल स्पून बटर, दो टेबल स्पून मैदा, एक कप दूध, एक टी स्पून चिली फ्लेक्स, चुटकीभर मिरी पाउडर, नमक स्वादानुसार।
पास्ता बनानें की विधीः
१) एक पँन में पानी उबालिये पानी में नमक और एक टी स्पून तेल डालिये।
२) पानी उबलतें ही पास्ता डालिये।
३) पास्ता में थोडी कसर बाकी रहनी चाहिए तब तक ही पास्ता उबलने दिजिये।
४) पास्ता को छानिये और ठंडा पानी डालिये।
५) पँन को गर्म किजिये तेल या बटर डालिये।
६) पँन में बटर पिघलने पर लहसून, प्याज़, गाजर के टुकडे, कद्दू के टुकडे, कटी हुयी सिमला मिर्च डालिये और अच्छे से भूनिये।
७) भूनी हुयी सब्जीयाँ प्लेट में निकालिये।
८) उसी पँन में व्हाईट सॉस बनाते हैं।
९) पँन में बटर डालिये, बटर पिघलतें ही मैदा डालिये और धीमी आँच पर गोल्डन ब्राऊन होनें तक भूनिये।
१०) मैदा भूनने के बाद धीरे धीरे दूध डालते जाईए और हिलातें रहिए।
११) सॉस गाढ़ी होते ही मिरी पाउडर, चिली फ्लेक्स और नमक डालिये।
१२) व्हाईट सॉस बनतें ही भूनी हुयी सारी सब्जीयाँ डालिये।
१३) सब्जीयाँ डालने के बाद उबला हुआ पास्ता डालिये अच्छे से मिक्स किजिये।
१४) पास्ता मिक्स होते ही कसा हुआ चीज डालिये।
१५) गरमागरम पास्ता सर्व्ह करते समय ऊपर से चीज डालिये।
१६) बनाया हुआ क्रिमी पास्ता को जरा हटके इंडीयन टेस्ट लाने के लिए 'सो टेस्टी मसाला' ऊपर से छिड़किये और एक अलग स्वाद का पास्ता खाईए और खूश रहिये।
गरमागरम पास्ता को देखकर सुनिता के मुँह में पानी आ गया और बहुत दिनों की पास्ता खानें की तमन्ना ही पूरी हो गयी।
मेरा भतिजा प्रसाद पास्ता में पहले से चीज होते हुए भी फिर से एक पूरी चीज क्यूब्ज् डालता हैं तब उसके गले से पास्ता उतरता हैं। मैं भी उसे पास्ता बनाते वक्त घर में जितनी सब्जीयाँ होती हैं उतनी सारी डाल देती हूँ। हम दोनों का सब्जी और चीज का हिसाब बराबर होता हैं। मुझे तसल्ली होती हैं की मैने स्वाद के साथ पौष्टिक खाना खिलाया।
आज तो उन्होंने चीज के साथ 'सो टेस्टी मसाला' डालकर 'सो टेस्टी पास्ता' पेटभर खाया और साथ में सुनिता आँटी भी थी तो क्या देखना, दोनों टूट पडे 'सो टेस्टी पास्ता' पर।

टीपः १) पास्ता में आप अपनी मनचाहा सब्जीयाँ डाल सकतें हैं, जैसे कॉर्न, चिकनी तुराई, अंकुरीत दानें।
२) बच्चों को पास्ता में चीज ज्यादा मात्रा में डालिये। बच्चों को चीज बहुत ही पसंद आता हैं।
२) बच्चों को पास्ता में चीज ज्यादा मात्रा में डालिये। बच्चों को चीज बहुत ही पसंद आता हैं।
Cjyotsna@sotastty.

No comments:
Post a Comment