Wednesday, 9 October 2019

सो टेस्टी कोरीअँडर सूप

सो टेस्टी कोरीअँडर सूप
                  बारीश के दिनों में गरमागरम सूप पीने का मज़ा कुछ और ही होता हैं। आज बारीश होते ही और बाजार में घूमते हुए सामने हरे धनिया की टोकरी देखतें ही सोचा की चलो, आज कोरीअँडर सूप(हरे धनिया का सूप) बनाते हैं। मन ने सोचा और हरा धनिया खरीदकर घर आते ही सूप की तैयारी करने लगी। चलिए, आप को भी कोरीअँडर सूप अच्छा लगेगा।
         आज ‘सो टेस्टी कोरीअँडर सूप’ बनानें के लिए एक अच्छा कारण हैं। मेरी साक्री की नणंद आशाताईजी ने आदेश दिया की, “क्यूँ वज़न बढाती हैं मेरा, लो कँलरीज वाली रेसिपी लिखो मेरे लिए।“ नणंदजी का आदेश सर आँखो पर और उनके आदेश के अनुसार ‘सो टेस्टी कोरीअँडर सूप’ बनाया और रेसिपी भी भेज दी। आज का सूप आशाताई के लिए। आज का ‘सो टेस्टी कोरीअँडर सूप’  आशाताई के नाम।
कोरीअँडर सूप के लिए सामग्री चाहिए,

सामग्रीः आधी कटोरी हरा धनिया, एक छोटा टुकडा अदरक, पाँच-छह् कलियाँ लहसून, एक टी स्पून जीरा, एक टी स्पून व्हिनेगर, दो टेबल स्पून कॉर्नफ्लोअर, एक टेबल स्पून तेल, एक कटोरी व्हेजस्टॉक(प्याज़, दो तीन सब्जीयाँ उबालकर छानिये और छानकर जो पानी होता हैं वो पानी व्हेजस्टॉक होता हैं जो सूप के लिए इस्तेमाल करते हैं), नमक स्वादानुसार, एक ‘सो टेस्टी मसाला’ सँशे।

सूप बनाने की विधीः
१) लहसून छिलिये और बारीक काटिये।
२) अदरक के बारीक टुकडे किजिये।
३) गँस ऑन कर के गँस के ऊपर बर्तन रखिये और गर्म होने दिजिये।
४) बर्तन गर्म होते ही तेल डालिये।
५) तेल गर्म होने पर जीरा डालिये।
६) जीरा डालते ही अदरक, लहसून के टुकड़े डालिये और भूनिये।
७) अदरक लहसून भूनतें ही व्हेजस्टॉक और थोडासा पानी डालिये।
८) पानी को उबाल आते ही कटा हुआ हरा धनिया डालिये।
९) एक कटोरी में पानी लिजिये उसमें कॉर्नफ्लोअर डालिये और घोल बना लिजिये।
१०) उबले हुए सूप में कॉर्नफ्लोअर का घोल डालिये।



११) कॉर्नफ्लोअर का घोल डालने के बाद नमक डालिये।
१२) नमक डालने के बाद व्हिनेगर डालिये और तुरंत गँस बंद कर दिजिये।
१३) गरमागरम कोरीअँडर सूप बाऊल में सर्व्ह किजिये।


१४) बाऊल में सूप सर्व्ह करते ही ऊपर से ‘सो टेस्टी मसाला’ डालिये और सूप की अनोखी टेस्ट सब को एक अलग स्वाद देकर गले की खराश को दूर करेगी।
                         घर में सर्दी खाँसी से कोई भी परेशान हो तो सूप बनाईये और सर्दी खाँसी को दूर किजिये। सो टेस्टी कोरीअँडर सूप बारीश के दिनों में और ठंडी के दिनों में जरूर बनाईये और एक अनोखा स्वाद चखियें।
टीपः १) सूप में आप चाहों तो फ्राय नूडल्स डाल सकतें हैं।
२) सूप में चीज डालकर बच्चों को दिजिये, बच्चे खूशी से सूप पियेंगे।


आप भी यह रेसिपी ट्राय किजिये और हमें इस मोबाईल नंबर- 6390363903 पर मेसेज कर के जरूर बताईए। ‘सो टेस्टी मसाला’ छिडकिये और अनोखा स्वाद लिजिये।
Cjyotsna@sotastty.


Friday, 27 September 2019

सो टेस्टी पनीर भुर्जी
भुर्जी का नाम सुनते ही आ गया ना मुँह में पानी। तो चलिए आज व्हेजिटेरियन भुर्जी बनाते है वो भी सो टेस्टी मसाला का मजा चखतें हुए।

सो टेस्टी भुर्जी बनाने के लिए सामग्री चाहिए,
सामग्रीः एक कटोरी कसा हुआ पनीर, एक प्याज़, एक टमाटर, हरा धनिया, एक टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर, आधा टी स्पून हल्दी, नमक स्वादानुसार, एक टेबल स्पून तेल, सो टेस्टी मसाला सँशे।

सो टेस्टी पनीर भुर्जी बनाने की विधीः
१) प्याज़ को छिलकर बारीक टुकडों में काट लिजिये।
२) टमाटर को धोईये और बारीक टुकडों में काट लिजिये।
३) हरा धनिया धोईये और काटिये।
४) गँस ऑन किजिये और उसके ऊपर पर पँन रखिये।
५) पँन गर्म होते ही तेल डालिये।
६) तेल में प्याज़ डालकर भूनिये।
७) प्याज़ डालने के बाद टमाटर डालिये और अच्छे से भूनिये।
८) प्याज़ गोल्डन ब्राऊन होनेपर लाल मिर्च पाउडर, हल्दी डालिये और थोडासा भूनिये।
९) लाल मिर्च पाउडर, हल्दी भूनने के बाद नमक डालिये।
१०) सारे मसाले अच्छे से भूनने के बाद कसा हुआ पनीर डालिये।
११) एक मिनट ढक्कन रखकर पकाईये और गँस बंद किजिये।
१२) एक बाऊल लिजिये और पनीर भुर्जी बाऊल में निकालिये।

१३) पनीर भुर्जी के ऊपर सो टेस्टी मसाला छिडकिये और मिक्स किजिये।
१४) सो टेस्टी मसाला छिडकने के बाद एक मिनट ढक्कन ढककर रख दिजिये।
१५) रोटी, ब्रेड के साथ सो टेस्टी पनीर भुर्जी
परोसिये।
    आप सो टेस्टी भुर्जी बनाईये और कैसी लगी यह हमें लिख भेजिये इस नंबर पर : 6390363903
टीपः पनीर भुर्जी में हरी मिर्च भी डाल सकते हो। हरी मिर्च डालते समय लाल मिर्च पाउडर आधा टेबल स्पून डालिये।
पनीर भुर्जी खाईये और प्रोटिन्स, कँल्शिअम की मात्रा बढाकर तंदुरुस्त रहिए।
©ज्योत्स्ना पाटील.

Wednesday, 25 September 2019

सो टेस्टी मोठ(मटकी) की सब्जी

कल ही गोवा से माधवी का कॉल आया तब बहुत सारी बातें हुई। बातों बातों में माधवी ने कहा, "अरे यार, आजकल सब्जी में टमाटर डालने का तो फँशन हो गया। मसाले की करी में भी टमाटर। मेरा तो दिमाग ही ऊठता हैं मसाले की करी में टमाटर को देखकर। अरे यार, पहलें जैसी करी कही भी नहीं मिलती। ऐसी बहुत सारी खानपान की  बातें हुयी।
      माधवी का फोन रखते ही मेरे दिमाग में आया, चलो, आज गाँव में शादी समारोह पर बनाते हैं वैसी मोठ की सब्जी बनाते है वो भी सो टेस्टी मसाले से।
सो टेस्टी मोठ की सब्जी बनाने के लिए सामग्री चाहिए।
सामग्रीः एक कटोरी मोठ, एक प्याज़, चार-पाँच लहसून की कलियाँ, एक छोटा टुकडा अदरक, छोटी कटोरी मूँगफली के दानें, सात-आठ करीपत्ते, हरा धनिया, एक टी स्पून गरम मसाला, एक टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, आधा टी स्पून हल्दी, एक टी स्पून धनिया पाउडर, नमक स्वादानुसार, दो टेबल स्पून तेल, सो टेस्टी मसाला सँशे।


सब से कम सामग्री से भी टेस्टी सब्जी बनायी जाती हैं। सहीं मात्रा में मसाले भूनना और धीमी आँच पर सब्जी पकानें से सब्जी का स्वाद बढता हैं। आज हम इसी तरीकें से सब्जी बनातें है।



सो टेस्टी मोठ की सब्जी बनानें की विधीः
१) मोठ को रातभर पानी में भिगोईये।
२) सुबह मोठ में से पानी निकालिये।
३) गँसपर कडाही गर्म होते ही तेल डालिये।
४) तेल गरम होने पर राई, जीरा डालिये।
५) राई, जीरा डालने के बाद करीपत्ते,लहसून और अदरक डालिये।
६) लहसून, अदरक भूनने के बाद प्याज़ और मूँगफली के दानें डालिये।
७) प्याज़ सुनहरा होते ही गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और हल्दी डालिये।
८) सारे मसाले अच्छे से भूनने पर भिगोई हुयी मोठ डालिये और अच्छे से मोठ, मसाले मिक्स किजिये।



९) मोठ, मसाले भूननें के बाद एक गिलास गर्म पानी डालिये।
१०) गर्म पानी डालतें ही कडाही के ऊपर ढक्कन रखिये और धीमी आँच पर मोठ पकने तक रखिये।
११) बीस मिनट पकने देना चाहिए।
१२) मोठ पकतें ही हरा धनिया और नमक डालिये।
१३) फिर एक मिनट पकने दीजिये और गँस बंद किजिये।

१४) मोठ पकने पर मोठ की सब्जी एक बाऊल
में निकालिये।
१५) मोठ की सब्जी बाऊल में निकालते ही सो टेस्टी मसाला डालिये और बाऊल के ऊपर ढक्कन रखिये।
१६) दो-तीन मिनट ढक्कन रखते ही सो टेस्टी मसाला का स्वाद सब्जी में घुल जाता हैं।
१७) मोठ की करी खातें ही खानेवाला जरूर खूश होगा।
१८) मोठ की करी में 'सो टेस्टी मसाला'का स्वाद कुछ अलग ही मज़ा ले आता हैं।




गाँव में शादी के समारोह में बननेवाली मोठ की करी का स्वाद सो टेस्टी मसाला लेकर आता हैं और गाँव में होनेवाली शादी का नज़ारा ही आँखो के सामने आ जाता हैं।
टीपः १)मोठ की करी बनानी हो तो मोठ को अंकुरीत ना करे, सिर्फ भिगोये हुयी मोठ हो।
२)अंकुरीत मोठ की सब्जी सूखी बनाने पर स्वाद अच्छा लगता हैं।
आप भी यह रेसिपी ट्राय किजिये और हमें 6390363903 इस नंबर पर मेसेज कर के जरूर बताईए की सो टेस्टी मोठ की सब्जी कैसे लगी।
खुद खाईए और दूसरों को ही खिलाईये।
©ज्योत्स्ना पाटील.



Saturday, 14 September 2019

चटपटा आलू
दुनियाभर में सबसे ज्यादा खानेवाली सब्जी कौनसी ऐसा पूछा जाए तो सभी के मुँह से निकलेगा, "आलू!"
            'पानी तेरा रंग कैसा, जिस में मिलाए वैसा' उसी तरह 'आलू तेरा रूप कैसा, जिस के संग रहें वैसा' ऐसा मुझे लगता हैं। हरएक सब्जी में आलू डालकर सब्जी बनायी जाती हैं।
            दुनियाभर आलू मिलता हैं क्योंकी यह सबसे ज्यादा दिन तक फ्रेश(तरोताज़ा) रहनेवाली कंदमूल जाती की सब्जी हैं। आलू न खानेवाली व्यक्ती दुनिया में मिलना मुश्कील हैं। ऐसा सबका प्यारा हमेशा हर घर में मिलनेवाला आलू को आज चुटकीयों में चटपटा बनातें है, वो भी 'सो टेस्टी मसाला' के संग।
चटपटा आलू बनानें के लिए सामग्री चाहिए,
सामग्रीः
एक कटोरी उबले हुए आलू, आधी कटोरी अंकुरीत मूँग, एक टी स्पून जीरा, एक टेबल स्पून हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, एक टी स्पून तेल, एक 'सो टेस्टी मसाला सँशे।
चटपटा आलू बनानें की विधीः
१) आलू उबालिये और छिलके निकालकर छोटे टुकडों मे काटिये।
२) गँस ऑन किजिये और गँसपर कडाही गर्म किजिये।
३) गर्म कडाही में तेल डालिये और जीरा, अंकुरीत मूँग डालिये।
४) अंकुरीत मूँग एक मिनट भूनिये और उबले हुए आलू के टुकड़े डालिये।
५) मूँग और आलू डालने के बाद नमक और हरा धनिया डालिये।

६) कडाही के ऊपर ढक्कन रखकर एक मिनट पकाईये।
७) बाऊल में आलू, मूँग की सब्जी निकालिये।
८) आलू, मूँग की सब्जी के ऊपर 'सो टेस्टी मसाला' डालिये और अच्छे से मिक्स किजिये।
९) आलू की सिंपलसी रेसिपी का स्वाद 'सो टेस्टी मसाला' डालते ही चटपटा हो जाता हैं और सबका खानें का दिल करता हैं।
मेरी सहेली मुक्ता के घर पे पार्टी का आनंद लेते समय 'चटपटा आलू' खाने का मज़ा लेते हुए मेरी सहेलियाँ।

सुझावः आजकल बाजार में आलू खराब आते हैं तब आलू काटतें समय बीच में काटिये और ध्यान से देखिये की बीच में आलू काला तो नहीं ना। अंदर से आलू काला हो तो फेंक दिजिये।

Tuesday, 10 September 2019

सो टेस्टी मेथी पराठा
          मेथी का मौसम हैं और बारीश भी हैं तो क्यूँ ना हम मेथी के व्यंजन बनाकर घर के सभी सदस्यों को मेथी खाने की आदत डालते है। क्योंकी मेथी खाने के बहुत सारे फायदे हैं। कुछ लोगों को मेथी की अँलर्जी होती हैं वो खानें से परहेज़ करे। तो चलिए आज बनाकर देखते है 'सो टेस्टी मेथी पराठा।'
          पहली बार मेथी पराठा बनाते समय मेथी की मात्रा आलू से कम रखिये। मँश किया हुआ आलू एक कटोरी हैं तो मेथी आधी कटोरी लिजिये। चार-पाँच बाद खाने के बाद आप आलू और मेथी बराबर की मात्रा में लिजिये। धीरे धीरे मेथी की सब्जी खाने की आदत बच्चों में और घर के बाकी सदस्य को डालिये।
सो टेस्टी मेथी पराठा बनाने के लिए सामग्री चाहिए,
सामग्रीः एक कटोरी मेथी, दो आलू, एक प्याज़, अदरक, लहसून, हरी मिर्च की पेस्ट, एक टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, एक कटोरी आटा, तीन टेबल स्पून तेल, नमक स्वादानुसार, सो टेस्टी मसाला सँशे।



सो टेस्टी मेथी पराठा बनाने की विधीः


१) आटे में नमक और थोडासा तेल डालकर गूँथिये।
२) गूँथे हुए आटे को दस मिनट रेस्ट (कपड़ा ढ़ककर रख दिजिये) होने दिजिये।
३) आलू उबालिये और ठंडा होनेपर छिलिये।
४) उबले हुए आलू को मँश किजिये।
५) मेथी के पत्तों को अच्छे से धोईये और बारीक काट लिजिये।
६) गँसपर कडाही रखिये और तेल डालिये।
७) तेल गर्म होते ही प्याज़ डालिये और भूनिये।
८) प्याज़ सुनहरा होने पर अदरक, लहसून, हरी मिर्च की पेस्ट डालिये और भूनिये।
९) अदरक, लहसून और हरी मिर्च की पेस्ट भूनने पर लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक डालिये।
१०) सारे मसाले भूनने पर मेथी के पत्तों को डालिये और एक मिनट तक पकाईये और गँस बंद किजिये।
११) गँस बंद कर के अब मँश किया हुआ आलू मेथी की सब्जी में मिलाईये और अच्छे से मिक्स किजिये।


१२) गूँथे हुए आटे के गोले बनाईये।
१३) आटे का एक गोला लिजिये और रोटी की तरह बेलिये।
१४) बेली हुयी रोटी के आधे भाग में मेथी और आलू का मिश्रण फैलाईये।



१५) ऊपर दिखाया है उसी तरह मिश्रण फैलाईये और रोटी को फोल्ड किजिये फिर से एक बार फोल्ड किजिये।
१६) तिकोणाकार पराठा अब गोल या तिकोणाकार आकार में हल्कें हाथों से बेलिये।
१७) गर्म तवेपर पराठा दोनों तरफ़ से सेकीयें और ऊपर तेल या घी लगाईये।
१८) गरमागरम सो टेस्टी मेथी पराठा सर्व्हींग प्लेट में सर्व्ह किजिये।
१९) गरमागरम पराठे के ऊपर सो टेस्टी मसाला छिडकिये और एक अलग स्वाद से भरा हुआ पराठा खाईए।



मेथी और सो टेस्टी मसाला से और भी व्यंजन आप के लिए लेकर आऊँगी लेकीन फिलहाल आप यह मेथी की तीनों रेसिपी बनाकर खाईये तब तक मैं दुसरे व्यंजन बनाने की तैयारी
       आप सो टेस्टी मसाला छिडकिये और खाने का आस्वाद लिजिये। आप को रेसिपी कैसे लगी इस के बारे में आप की राय जरूर भेजिये मो.नंं. 6390363903 इस नंबर पर मेसेज कर के।
©ज्योत्स्ना पाटील.

Monday, 9 September 2019

सो टेस्टी मेथी सँडविच
         'सो टेस्टी मेथी चिला' की रेसिपी पढ़कर बहुत सारे पाठकों ने और सहेलियों ने कहा, "मेथी की सब्जी के अलावा भी कुछ अलग तरीकें से मेथी की रेसिपी पढ़कर हमें अच्छा लगा। बच्चे मेथी खाना पसंद नहीं करते, ऐसा बहुत सारी महिलाओं ने कहा, मेथी से और कुछ रेसिपी हो तो पोस्ट किजिये।
           घर के बड़े लोग मेथी की सब्जी चाव से खाते हैं और बच्चे मेथी की सब्जी का नाम सुनते ही नखरें करने लगते हैं। बारीश का मौसम हैं और बाजार में मेथी सस्ते दाम में मिलती है इसलिए बहुत सारी बहनों को मेथी की हटके रेसिपी बनानी है, तो चलिए आज ऐसा कुछ बनातें हैं की बच्चे बार बार कहेंगे,"मम्मी भूख लगी हैं, सो टेस्टी मेथी सँडविच बनाओ।
            आज मेथी की सब्जी से 'सो टेस्टी मेथी सँडविच बनाते है।
सो टेस्टी मेथी सँडविच बनाने के लिए सामग्री चाहिए,
सामग्रीः


चार ब्रेड की स्लाईस, दो आलू, एक प्याज़, एक अदरक का छोटासा टुकड़ा, पाँच-छह् लहसून की कलियाँ, एक कटोरी मेथी, दो हरी मिर्च, एक टी स्पून हल्दी, एक टी स्पून हल्दी।नमक स्वादानुसार, दो टेबल स्पून तेल।


सो टेस्टी मेथी सँडविच बनाने की विधी,
विधीः
१) मेथी की सब्जी धोईये और काटिये।
२) आलू उबाल लिजिये और छिलिये।
३) आलू छिलकर मँश किजिये।
४) प्याज़ को छिलिये और बारीक टुकड़ो में काटिये।
५) अदरक, लहसून और हरी मिर्च की पेस्ट बनाईये।
६) गँसपर कडाही रखिये और गर्म किजिये।
७) कडाही गर्म होते ही तेल डालिये।
८) तेल में प्याज़ डालिये और गोल्डन ब्राऊन होने तक भूनिये।
९) प्याज़ सुनहरा होने पर अदरक, लहसून और मिर्च की पेस्ट डालिये।
१०) अदरक, लहसून और हरी मिर्च की पेस्ट भूनने पर हल्दी पाउडर और मेथी डालिये और भूनिये।
११) मेथी अच्छे से भूनने पर गँस बंद किजिये और मँश किया हुआ आलू डालिये और अच्छे से मिक्स किजिये।


१२) मेथी, आलू के मिश्रण में नमक डालिये और अच्छे से मिक्स किजिये
१३) ब्रेड को एक तरफ से थोडासा पानी लगाईये।
१४) पानी लगाए हुए ब्रेड की स्लाईस पर मेथी आलू का मिश्रण लगाईये और ऊपर से एक ब्रेड की स्लाईस रखिये।
१५) स्टफिंग भरी हुयी ब्रेड की स्लाईस गर्म तवेपर तेल डालिये और सेकीये या मायक्रोवेव्ह में बेक किजिये या सँडविच मेकर में रखकर पकाईये।
१६) तवेपर रखा हुआ सँडविच दोनों तरफ़ से सेकीये और सर्व्हिंग प्लेट में सर्व्ह किजिये।


१७) सँडविच को दो या चार टुकड़ो में काटिये और सो टेस्टी मसाला छिडकिये।
           सो टेस्टी मसाला छिडकते ही सँडविच का स्वाद बढ़ जाता हैं और मेथी का कड़वापन सो टेस्टी में बदल जाता है और सभी सो टेस्टी मेथी सँडविच पर टूट पडते है।

टिपः सो टेस्टी मेथी सँडविच में आप चीज, खिरा कद्दुकस कर के डालिये और सँडविच का स्वाद सो टेस्टी मसाला के साथ और भी बढाईये।
©ज्योत्स्ना पाटील.

Sunday, 8 September 2019

सो टेस्टी मेथी चिला(धिरडे)
          बहुत सारे बच्चे मेथी खाना पसंद नहीं करते तब कुछ ना कुछ तरकीब ढूँढनी पड़ती है। मैने भी बच्चों को मेथी खाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कभी आटे में मिक्स करके पराठे बनाकर तो कभी चिला बनाकर मेथी की सब्जी खाने की आदत डाली है। आज बच्चे मेथी की सब्जी बड़े चाव से खाते हैं।
तो चलिए, आप भी बच्चों को सो टेस्टी मेथी चिला बनाकर खिलाईये।
सो टेस्टी मेथी चिला बनाने के लिए सामग्री चाहिए,
सामग्रीः



एक कटोरी मेथी पत्ते, एक प्याज़, चार-पाँच कलियाँ लहसून की, एक छोटा टुकडा अदरक, एक हरी मिर्च, एक टी स्पून हल्दी, एक टी स्पून हिंग पाउडर, नमक स्वादानुसार, एक कटोरी बेसन का आटा, एक छोटी कटोरी चावल का आटा, दो टेबल स्पून तेल, सो टेस्टी मसाला सँशे।


सो टेस्टी मेथी चिला बनाने की विधीः
१) प्याज़ को छिलिये और बारीक काटिये।
२) लहसून, अदरक, मिर्च को काटिये।
३) मिक्सी के जार में प्याज़, लहसून, अदरक और मिर्च के टुकडे डालकर स्मूथ पेस्ट बनाईये।
४) एक बाऊल में बेसन का आटा, चावल का आटा, हल्दी, हिंग पाउडर, नमक डालिये।
५) बाऊल में मिक्स किए हुए आटे में प्याज़, अदरक, लहसून और मिर्च की बनायी हुयी पेस्ट डालिये।
६) मेथी पत्ते पानी से धोईये और बारीक काटिये।
७) बाऊल में बनाये हुए आटे के मिश्रण में मेथी डालिये।
८) आवश्यकतानुसार पानी डालकर मिश्रण का बँटर डोसे के बँटर जैसे बनाई।


९) गँसपर तवा रखिये और गर्म होने दिजिये।
१०) गर्म तवेपर तेल डालिये और कटोरी से या चम्मच से चिला का बँटर डालिये और डोसे जैसे फैलाईये।


११) चिला नीचे से गोल्डन ब्राऊन होने के बाद पलटिये और गोल्डन ब्राऊन होने दिजिये।


१२)  चिला दोनों तरफ से गोल्डन ब्राऊन होने के बाद सर्व्हींग प्लेट में सर्व्ह किजिये।

१३) सर्व्हींग प्लेट में चिला सर्व्ह करने के बाद ऊपर से सो टेस्टी मसाला छिडकिये और गरमागरम सो टेस्टी मेथी चिला का आस्वाद लिजिये।
१४) सो टेस्टी मेथी चिला का आस्वाद लेनेवाले बच्चे मेथी खाना जरूर पसंद करेंगे।
टीपः चिला बनाते समय बँटर में दो टेबल स्पून चावल का आटा डालने से चिला टूटता नहीं।
आप सो टेस्टी मेथी चिला बनाईये और यह रेसिपी आप को कैसे लगी इसके बारे में हमें 6390363903 इस मोबाईल नंबर पर मेसेज करके बताईए।
©ज्योत्स्ना पाटील.

Saturday, 7 September 2019

ब्रेड पिझ्झा विथ 'सो टेस्टी मसाला'
        मेरी छोटी बहन का लडका होस्टेल में रहकर पढाई कर रहा हैं। शनिचर के दिन कॉलिज छुटतें ही वो सीधा मेरे यहाँ आया और आते ही बोला,"मौसी बहुत भूख लगी हैं।" मैने ही मज़ाक में कहा,"कितनी, एक किलो या दो किलो!" और वो हँसकर बोला, "क्या मौसी, तू भी मेरा मज़ाक उडाती हैं। तू मुझे पहले खाने को दे। मेरे पेट में चुहें दौड रहें हैं।" क्या! चुहें दौड रहे हैं तो खाना नहीं खाते बिल्ली को बुलातें हैं। मै हँसने लगी तो वो चिड़ गया। अब उसे ज्यादा सताना अच्छा नहीं यह सोचकर मैने उसे कहा, "तू मुँह हाथ धोकर आ तब तक मैं तेरे लिए प्लेट लगाती हूँ। ए मौसी आज क्या हैं स्पेशल?
स्पेशल बिशल कुछ नहीं हैं, करेले की सब्जी और रोटी हैं।
ए मौसी, तुझे पता था मैं आनेवाला हूँ फिर भी करेले की सब्जी बनायी, नहीं, तू झूठ बोल रहीं हैं। मुझे पता हैं, तुमने कुछ ना कुछ तो बनाया हैं।
ठीक हैं, तू फ्रेश हो जा, मैं खाना लगाती हूँ। मैने सोचा, अब इसे दो मिनट में बननेवाली चटपटी और हेल्दी डीश बनानी हैं तो झट से बननेवाला ब्रेड पिझ्झा ही बनाते हैं वो भी 'सो टेस्टी मसाला' का अलग स्वादवाला।
ब्रेड पिझ्झा बनाने के लिए सामग्री चाहिए,

सामग्रीः ब्रेड की चार स्लाईस, एक प्याज़, एक टमाटर, एक सिमला मिर्च, अंकुरीत दानें(मटकी, मूँग,मसूर), दो टेबल स्पून बटर, चीज (अपने हिसाब से लिजिये), दो टेबल स्पून टोमॅटो सॉस, नमक स्वादानुसार, एक 'सो टेस्टी मसाला' सँशे।

ब्रेड पिझ्झा बनाने की विधीः
१) प्याज़ छिलकर बारीक टुकड़ो में काटिये।
२) टमाटर धोईये और बारीक टुकडों में काटिये।
३) सिमला मिर्च धोईये और बारीक टुकड़ो में काटिये।
४) कटा हुआ प्याज़, टमाटर, सिमला मिर्च, अंकुरीत दानें, नमक एक बाऊल में डालिये और मिक्स किजिये।
५) मिक्स किये हुए प्याज़, टमाटर, सिमला मिर्च, अंकुरीत दानें, नमक के साथ टोमॅटो सॉस डालिये और मिक्स किजिये।
६) ब्रेड की स्लाईस पर बाऊल में बनाया हुआ मिश्रण फैला दिजिये।
७) गँस ऑन किजिये और तवा या पँन रखिये।
८) गर्म तवे पर थोडासा बटर डालिये और उसपर ब्रेड की मिश्रण लगायी हुयी ब्रेड की स्लाईस रखिये और उस पर चीज कद्दूकस कर के डालिये।

९) ब्रेड की स्लाईस के ऊपर ढक्कन रखिये और एक मिनट तक धीमी आँच पर सेकीये।
१०) ढक्कन उठाईये और ब्रेड पिझ्झा प्लेट में निकालिये।
११) गरमागरम ब्रेड पिझ्झा के ऊपर 'सो टेस्टी मसाला' छिड़किये और चार टुकड़ो में ब्रेड पिझ्झा को काटिये।

१२) गरमागरम ब्रेड पिझ्झा के पिघले हुए चीज के साथ 'सो टेस्टी मसाला' का लाजवाब स्वाद खानें को चार चाँद लगा देता हैं।
         मुँह हाथ धोकर मेरा भतिजा टेबल पर रखा हुआ ब्रेड पिझ्झा देखकर खुशी से चिल्लाया, "ए मौसी यू आर अ ग्रेट! आप को कैसे पता चला की आज मैं पिझ्झा खानें का मन ही मन सोच रहा था।" बेटे कब क्या चाहिए, यह माँ ही जानती हैं। चल पहले खा ले, बाद में बातें करेंगे।
भतिजे ने ब्रेड पिझ्झा की बाईट मुँह में डालते ही बोला, "ए मौसी, आज पिझ्झा की टेस्ट तो अलग ही हैं, क्या डाला हैं आप ने।"
"तुझे अच्छी लगी टेस्ट।"
"अच्छी नहीं, बहुत ही अच्छी लगी। बता ना क्या डाला हैं।"
अरे पगले, हमेशा बनाती हूँ वही पिझ्झा हैं बस् मैने ऊपर से '
सो टेस्टी मसाला' छिडकाया हैं। हैं ना कमाल 'सो टेस्टी मसाला' का!"
हाँ मौसी, बहुत ही बढ़ीयाँ टेस्ट हैं।

टीपः पिझ्झा बनाते समय नमक की मात्रा ध्यान में रखिये क्योंकी सब्जीयों मे नमक डालते समय सॉस, बटर,चीज और ब्रेड में भी नमक रहता हैं यह ध्यान में रखिये।
©ज्योत्स्ना पाटील


Thursday, 29 August 2019

सो टेस्टी आलू पराठा
         मेरे घर मेहमान आए थे। हमेशा आनेवाले मेहमान को पूछकर ही मैं खाना बनाती हूँ। आजकल तो बहुत सारे लोगों को अँलर्जी रहती हैं इसलिए खाना बनाते समय पूछना जरूरी हो गया। तो मैने हमेशा की तरह घर आए हुए मेहमान से पूछा, "आप को नाश्ते में आलू पराठा चलेगा।" मैने आलू पराठा का नाम लेते ही वो झट से बोले, "ना बाबा, मैने एक बार बाहर आलू पराठा खाया तो वो जाड़ा और ठिक से पका हुआ भी नहीं था तब से मैं आलू पराठा का नाम ही नहीं लेता, खाना तो दूर की बात हैं।
          मेहमान की बात सूनकर मुझे हँसी आयी और मैने उनसे कहा, "आज तो मुझे आलू पराठा बनाना ही चाहिए और आप को खिलाकर आप का आलू पराठे के बारे में जो भ्रम हैं वो दूर करना ही चाहिए।
तो चलिए देखतें हैं मैने आलू पराठा कैसे बनाया और मेहमान का भ्रम कैसे दूर किया।
आलू पराठा बनाने के लिए सामग्री चाहिए,
सामग्रीः आधा किलो आलू, दो कटोरी गेहूँ का आटा, तीन टेबल स्पून तेल, एक प्याज़, एक टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, आधा टी स्पून हल्दी, नमक, सो टेस्टी मसाला सँशे, हरा धनिया।
आलू पराठा बनाने की विधीः
१) आटे में एक टी स्पून तेल, नमक डालकर पानी डालिये और आटा गूँथ लिजिये।

२) आलू को उबालिये।
३) उबले हुए आलू का छिलका निकालकर उसे मँश किजिये।

४) गँस ऑन किजिये और गँस पर कडाही रखकर गर्म होने दिजिये।
५) कडाही गर्म होते ही उसमे एक टेबल स्पून तेल डालिये।
६) तेल गर्म होते ही प्याज़ डालिये और अच्छे से भूनिये।
७) प्याज़ सुनहरा होने पर लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक, हरा धनिया डालिये और अच्छे से मिलाकर गँस बंद कर दिजिये।
८) अब भूने हुए प्याज़ के मिश्रण में मँश किया हुआ आलू डालिये और अच्छे से मिक्स किजिये।



९) आलू के मिश्रण में 'सो टेस्टी मसाला' डालिये और मिक्स किजिये।

१०) गूँथे हुए आटे के छोटे छोटे गोले बना लिजिये।
११) एक गोला लिजिये और रोटी की तरह बेलिये। उसी रोटी के आधे हिस्से में आलू का मिश्रण डालिये और रोटी फोल्ड किजिये और एक बार फोल्ड किजिये।
१२) अब मिश्रण भरा हुआ तिकोणाकार पराठा हल्के हाथों से बेलिये।
१३) पराठा बेलने के बाद गर्म तवे पर सेकीये।
१४) पराठा तेल या घी लगाकर सेकीये और गरमागरम सर्व्ह किजिये।

मेरे घर उस दिन आए हुए मेहमान आलू पराठा खाते समय बिचक रहें थे लेकीन पराठा खाने के बाद बोले इस पराठे का स्वाद तो अलग ही हैं।
मैने कहा, "पराठे का स्वाद तो अलग रहेगा ही क्योंकी मैने 'सो टेस्टी मसाला' डाला है ना!"
टीपः आलू पराठा बनाने के लिए आटे में दो टेबल स्पून मैदा मिक्स करने से पराठा बेलते हुए मिश्रण बाहर नहीं आता और पराठा भी मुलायम बनता हैं।
Cjyotsna@sotastty.

सो टेस्टी पास्ता

                                                                     सो टेस्टी पास्ता
     
          बहुत दिनों से मेरी सहेली सुनिता मेरे पिछे पड़ी थी, तुम मुझे पास्ता कब खिलाओगी?  मैने कहा, "क्या इतनी सी बात, यार! कल दोपहर का खाना साथ में ही खाते हैं। तू कल घर आ जा, तुझे मैं गरमागरम पास्ता खिलाती हूँ वो भी 'सो टेस्टी मसाला' के नए फ्लेवर के साथ।" मैने कल खानें का न्योता देते ही सुनिता बोली, "देख, मैं सच में आऊँगी।" "अरे यार, मैं मज़ाक नहीं कर रही। मैं सच में बुला रही हूँ। चल मिलते हैं कल।"
       दूसरे दिन मैने पास्ता की तैयारी कर के रखी।
पास्ता के लिए सामग्री जुटाई,
पास्ता के लिए सामग्री चाहिए,
सामग्रीः एक कटोरी पास्ता, एक प्याज़, एक सिमला मिर्च, चार-पाँच कलियाँ लहसून, एक गाजर, एक कटोरी कुम्हडा(कद्दू) के टुकडे, एक टेबल स्पून तेल या बटर, नमक स्वादानुसार, दो क्यूब्ज् चीज, एक सो टेस्टी मसाला सँशे।
व्हाईट सॉस के लिए सामग्री चाहिए,

सामग्रीः दो टेबल स्पून बटर, दो टेबल स्पून मैदा, एक कप दूध, एक टी स्पून चिली फ्लेक्स, चुटकीभर मिरी पाउडर, नमक स्वादानुसार।


पास्ता बनानें की विधीः
१) एक पँन में पानी उबालिये पानी में नमक और एक टी स्पून तेल डालिये।
२) पानी उबलतें ही पास्ता डालिये।
३) पास्ता में थोडी कसर बाकी रहनी चाहिए तब तक ही पास्ता उबलने दिजिये।
४) पास्ता को छानिये और ठंडा पानी डालिये।
५) पँन को गर्म किजिये तेल या बटर डालिये।
६) पँन में बटर पिघलने पर लहसून, प्याज़, गाजर के टुकडे, कद्दू के टुकडे, कटी हुयी सिमला मिर्च डालिये और अच्छे से भूनिये।
७) भूनी हुयी सब्जीयाँ प्लेट में निकालिये।
८) उसी पँन में व्हाईट सॉस बनाते हैं।
९) पँन में बटर डालिये, बटर पिघलतें ही मैदा डालिये और धीमी आँच पर गोल्डन ब्राऊन होनें तक भूनिये।
१०) मैदा भूनने के बाद धीरे धीरे दूध डालते जाईए और हिलातें रहिए।
११) सॉस गाढ़ी होते ही मिरी पाउडर, चिली फ्लेक्स और नमक डालिये।
१२) व्हाईट सॉस बनतें ही भूनी हुयी सारी सब्जीयाँ डालिये।
१३) सब्जीयाँ डालने के बाद उबला हुआ पास्ता डालिये अच्छे से मिक्स किजिये।
१४) पास्ता मिक्स होते ही कसा हुआ चीज डालिये।
१५) गरमागरम पास्ता सर्व्ह करते समय ऊपर से चीज डालिये।
१६) बनाया हुआ क्रिमी पास्ता को जरा हटके इंडीयन टेस्ट लाने के लिए 'सो टेस्टी मसाला' ऊपर से छिड़किये और एक अलग स्वाद का पास्ता खाईए और खूश रहिये।

         गरमागरम पास्ता को देखकर सुनिता के मुँह में पानी आ गया और बहुत दिनों की पास्ता खानें की तमन्ना ही पूरी हो गयी।
           मेरा भतिजा प्रसाद पास्ता में पहले से चीज होते हुए भी फिर से एक पूरी चीज क्यूब्ज् डालता हैं तब उसके गले से पास्ता उतरता हैं। मैं भी उसे पास्ता बनाते वक्त घर में जितनी सब्जीयाँ होती हैं उतनी सारी डाल देती हूँ। हम दोनों का सब्जी और चीज का हिसाब बराबर होता हैं। मुझे तसल्ली होती हैं की मैने स्वाद के साथ पौष्टिक खाना खिलाया।
             आज तो उन्होंने चीज के साथ 'सो टेस्टी मसाला' डालकर 'सो टेस्टी पास्ता' पेटभर खाया और साथ में सुनिता आँटी भी थी तो क्या देखना, दोनों टूट पडे 'सो टेस्टी पास्ता' पर।

टीपः १) पास्ता में आप अपनी मनचाहा सब्जीयाँ डाल सकतें हैं, जैसे कॉर्न, चिकनी तुराई, अंकुरीत दानें।
२) बच्चों को पास्ता में चीज ज्यादा मात्रा में डालिये। बच्चों को चीज बहुत ही पसंद आता हैं।

Cjyotsna@sotastty.

Monday, 26 August 2019

सो टेस्टी मसाला रोटी

                                                        सो टेस्टी मसाला रोटी
        
            भारत में रोटी बनाने के अलग अलग तरीकें हैं। एक लेयर (एक पेढी, पुडी) वाली रोटी, दो लेयर वाली रोटी, चार लेयर वाली रोटी, डबल रोटी, लच्छा रोटी, रोट इस तरह रोटी बनाने में जैसी भिन्नता हैं वैसे ही रोटी के आटे में भी भिन्नता हैं। गेहूँ की रोटी, बाजरा की रोटी, मकई की रोटी, चावल की रोटी और दो या चार अनाज को मिक्स कर के भी आटा बनाया जाता हैं और मिक्स आटे की पौष्टिक रोटी भी बनायी जाती हैं।

सो टेस्टी मसाला रोटी बनाने के लिए नीचे दी हुयी सामग्री लिजिये।
सो टेस्टी मसाला रोटी के लिए सामग्रीः
सामग्रीः एक कटोरी आटा, एक टेबल स्पून तेल, चुटकीभर नमक, दो 'सो टेस्टी मसाला' के सँशे।

        बचपन में सभी ने तेल और नमक लगा के रोटी खायी हैं। कभी घर में घी उपलब्ध हो तो घी और नमक लगाकर रोटी खायी हैं। मेरी माँ हम भाई-बहनों को कभी तेल नमक लगाकर, घी नमक लगाकर तो कभी तील की चटणी लगाकर, लहसून की चटणी लगाकर रोटी खानें को देती थी।

         मेरे माता-पिता तेल, घी नमक लगाकर रोटी खाते थे तो हमारी पिढी ने तेल, घी नमक के साथ चटणी खाना पसंद किया तो हमारे बच्चों ने तेल, घी नमक, चटणी के साथ जँम लगाकर रोटी खाना पसंद किया और आज तो सभी के जुबान की टेस्ट ही ग्लोबल हो गयी हैं और इसी ग्लोबलायझेशन के बारे में सोचकर 'सो टेस्टी मसाला' ने मसाला बनाया हैं।
        आज की ग्लोबल पिढी के लिए ग्लोबल टेस्ट वाली रोटी बनातें हैं वो भी 'सो टेस्टी मसाला' लगाकर।

१) गेहूँ का आटा लिजिये।
२) गेहूँ के आटे में तेल और नमक डालिये।
३) गेहूँ का आटा, तेल और नमक अच्छे से मिक्स किजिये।
४) उपर मिक्स किया हुआ आटा उसमें पानी डालिये और रोटी के आटे की तरह गूँथ लिजिये।
५) आटा गूँथने के बाद छोटासा गोला लेकर बेलिये और रोटी बनाईये।
६) रोटी बेलने के बाद रोटी के ऊपर तेल लगाईये।
७) तेल लगाने के बाद 'सो टेस्टी मसाला' रोटी के ऊपर छिडकिये।
८) रोटी के ऊपर मसाला छिडकने के बाद रोटी को ऊपर इमेज में दिखाया हैं, उसी तरह फोल्ड किजिये।

९) फिर से ऊपर दिखाया हैं उसी तरह रोटी को फोल्ड किजिये।
१०) रोटी को फिर से बेलिये और रोटी को सेक लिजिये।
११) रोटी को गर्म तवे पर सेक लिजिये।
१२) रोटी के ऊपर तेल, घी, बटर लगाईये और खानें का आनंद लिजिये 'सो टेस्टी मसाला' के स्वाद का वो भी रोटी खाते हुए।

गरमागरम 'सो टेस्टी मसाला रोटी' का स्वाद बहुत ही खास हैं। खानेवाले खूश तो खिलानेवालें भी खूश।
बच्चों को 'सो टेस्टी मसाला रोटी' बहुत पसंद आयेगी। एक बार ट्राय कर के देखो, बार बार 'सो टेस्टी मसाला रोटी' खानें का दिल करे।
टीपः रोटी का आटा गूँथने के बाद दस-पंद्रह मिनट के लिए गीला कपड़ा ढककर रख दिजिये। इससे आटे में यीस्ट की मात्रा बढती हैं और रोटी नरम(मुलायम) बनती हैं।
Cjyotsna@sotastty.