Tuesday, 10 September 2019

सो टेस्टी मेथी पराठा
          मेथी का मौसम हैं और बारीश भी हैं तो क्यूँ ना हम मेथी के व्यंजन बनाकर घर के सभी सदस्यों को मेथी खाने की आदत डालते है। क्योंकी मेथी खाने के बहुत सारे फायदे हैं। कुछ लोगों को मेथी की अँलर्जी होती हैं वो खानें से परहेज़ करे। तो चलिए आज बनाकर देखते है 'सो टेस्टी मेथी पराठा।'
          पहली बार मेथी पराठा बनाते समय मेथी की मात्रा आलू से कम रखिये। मँश किया हुआ आलू एक कटोरी हैं तो मेथी आधी कटोरी लिजिये। चार-पाँच बाद खाने के बाद आप आलू और मेथी बराबर की मात्रा में लिजिये। धीरे धीरे मेथी की सब्जी खाने की आदत बच्चों में और घर के बाकी सदस्य को डालिये।
सो टेस्टी मेथी पराठा बनाने के लिए सामग्री चाहिए,
सामग्रीः एक कटोरी मेथी, दो आलू, एक प्याज़, अदरक, लहसून, हरी मिर्च की पेस्ट, एक टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, एक कटोरी आटा, तीन टेबल स्पून तेल, नमक स्वादानुसार, सो टेस्टी मसाला सँशे।



सो टेस्टी मेथी पराठा बनाने की विधीः


१) आटे में नमक और थोडासा तेल डालकर गूँथिये।
२) गूँथे हुए आटे को दस मिनट रेस्ट (कपड़ा ढ़ककर रख दिजिये) होने दिजिये।
३) आलू उबालिये और ठंडा होनेपर छिलिये।
४) उबले हुए आलू को मँश किजिये।
५) मेथी के पत्तों को अच्छे से धोईये और बारीक काट लिजिये।
६) गँसपर कडाही रखिये और तेल डालिये।
७) तेल गर्म होते ही प्याज़ डालिये और भूनिये।
८) प्याज़ सुनहरा होने पर अदरक, लहसून, हरी मिर्च की पेस्ट डालिये और भूनिये।
९) अदरक, लहसून और हरी मिर्च की पेस्ट भूनने पर लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक डालिये।
१०) सारे मसाले भूनने पर मेथी के पत्तों को डालिये और एक मिनट तक पकाईये और गँस बंद किजिये।
११) गँस बंद कर के अब मँश किया हुआ आलू मेथी की सब्जी में मिलाईये और अच्छे से मिक्स किजिये।


१२) गूँथे हुए आटे के गोले बनाईये।
१३) आटे का एक गोला लिजिये और रोटी की तरह बेलिये।
१४) बेली हुयी रोटी के आधे भाग में मेथी और आलू का मिश्रण फैलाईये।



१५) ऊपर दिखाया है उसी तरह मिश्रण फैलाईये और रोटी को फोल्ड किजिये फिर से एक बार फोल्ड किजिये।
१६) तिकोणाकार पराठा अब गोल या तिकोणाकार आकार में हल्कें हाथों से बेलिये।
१७) गर्म तवेपर पराठा दोनों तरफ़ से सेकीयें और ऊपर तेल या घी लगाईये।
१८) गरमागरम सो टेस्टी मेथी पराठा सर्व्हींग प्लेट में सर्व्ह किजिये।
१९) गरमागरम पराठे के ऊपर सो टेस्टी मसाला छिडकिये और एक अलग स्वाद से भरा हुआ पराठा खाईए।



मेथी और सो टेस्टी मसाला से और भी व्यंजन आप के लिए लेकर आऊँगी लेकीन फिलहाल आप यह मेथी की तीनों रेसिपी बनाकर खाईये तब तक मैं दुसरे व्यंजन बनाने की तैयारी
       आप सो टेस्टी मसाला छिडकिये और खाने का आस्वाद लिजिये। आप को रेसिपी कैसे लगी इस के बारे में आप की राय जरूर भेजिये मो.नंं. 6390363903 इस नंबर पर मेसेज कर के।
©ज्योत्स्ना पाटील.

No comments:

Post a Comment